Dhanbad

धनबाद: पुराना बाजार में ट्रैफिक जवान व टोटो चालक के बीच जमकर हुई हाथापाई

Dhanbad : शहर के पुराना बाजार पानी टंकी के पास शुक्रवार को ऑटो चालक व ट्रैफिक जवान शिवपूजन पांडेय के बीच जमकर हाथापाई हो गई. तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई, जो हाथापाई, गाली गलौज व मारपीट तक पहुंच गई. दो टोटो चालक युवक एक ट्रैफिक जवान को सड़क पर पटक कर पीटने लगे. स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस जवान को बचाया. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों के से बैंक मोड़ थाने में शिकायत नही मिली है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस ने टोटो चालक को नो पार्किंग एरिया में टोटो लगाने के लिए मना किया. इसके बाद उसकी पुलिस से तू-तू मै-मैं हुई व जमकर मारपीट के साथ पटका पटकी शुरू हो गई. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को किसी तरह अलग किया गया. बैंक मोड़ थाना की पुलिस को भी बुला लिया गया. जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के वासुदेवपुर कोलियरी में कचरा डंपिंग का किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा

Related Articles

Back to top button