Dhanbad

धनबाद के वासुदेवपुर कोलियरी में कचरा डंपिंग का किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा

Dhanbad: जिले के वासुदेवपुर कोलियरी में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने कचरा डालने का विरोध किया और कचरा डालने वाली गाड़ियों को रोक दिया. सूचना मिलने पर लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिलाओं ने उन्हें भी खरी खोटी सुनाई. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बकझक शुरू हुई. जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी. जिससे कई महिलाएं और बच्चों को चोट आयी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां के लोग पहले से ही प्रदूषण का मार झेल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नगर निगम शहरी क्षेत्र का पूरा कचरा यहां पर डंपिंग किया जा रहा है, जो अनुचित है. महिलाओं का कहना है कि वे किसी भी सूरत में यहां कचरा नहीं डालने देंगी. यहां का कचरा उनके घरों के अंदर उड़कर आ रहा है. जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button