JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

के श्रीनिवासन सहित तीन आइएएस अधिकारियों का तबादला

Ranchi : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. लंबे समय से पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत के श्रीनिवासन को अगले आदेश तक निदेशक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक निदेशक अटेंशन निदेशालय वित्त विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. मुकेश कुमार अपने कार्यों के साथ निदेशक पेंशन नियम लेखा निदेशालय वित्त विभाग रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. प्रतिस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शशि रंजन को प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार जियाडा के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है. श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें – सीएमपीडीआइ और टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन के बीच हुआ एमओए

Related Articles

Back to top button