Palamu

पलामू: दिल्ली ले जाने से पहले 9 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार

Palamu: डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू कर गुरूवार की रात 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है. सारे बच्चे दिल्ली ले जाए जा रहे थे. उन्हें एक खिलौना फैक्ट्री में काम पर लगाना था. सूचना मिलते ही गढ़वा रोड आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने कार्रवाई की. बच्चों को स्टेशन से मुक्त कराने के बाद टाउन थाना में रखा गया. सीडब्लूसी से काउंसिलिंग कराने के बाद बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया जायेगा. सारे बच्चे चैनपुर प्रखंड के सेमरा पंचायत क्षेत्र के निवासी हैं. इस सिलसिले में एक तस्कर रामगढ़ के चौपरिया निवासी मुनीफ अंसारी (21वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है.
टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आरपीएफ गढ़वा रोड के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से 9 बच्चों का रेस्क्यू किया. सभी बच्चों को दिल्ली के खिलौना फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था. सारे बच्चों को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाने की तैयारी थी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उसने कई जानकारी दी है. इस पर कार्रवाई की जा रही है. सीडब्लूसी से काउंसिलिंग कराने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा.
इधर बच्चों के परिजनों ने बताया कि सारे बच्चे गावं में क्रिकेट खेलने के बाद से लापता हो गए थे, उन्हें ढूंढा जा रहा था. इसी बीच सूचना मिली कि सभी को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया जा रहा है. टाउन थाना से सूचना मिलने पर बच्चों को लेने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि घर से निकलते समय बच्चों ने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी.

मामले की जानकारी देते टाउन थाना प्रभारी

इसे भी पढ़ें: पलामू: कैग रिपोर्ट को लेकर मनिका विधायक केन्द्र पर हुए हमलावर, कहा- आजादी के बाद सबसे ज्यादा घोटाले बीजेपी सरकार में हुई

Related Articles

Back to top button