Crime NewsJamshedpurJharkhandSports

Newswing Impact : उपायुक्त ने बॉक्सर वेद प्रकाश मामले पर एसएसपी से संज्ञान लेने को कहा, घायल खिलाड़ी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की 

Jamshedpur : स्टेट गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर वेद प्रकाश के बारे में न्यूजविंग में छपी खबर पर पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव ने तत्काल संज्ञान लिया है.न्यूजविंग में  खबर छपने के एक घंटे के अंदर उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले पर संज्ञान लेने को कहा है. साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल खिलाड़ी तथा एक अन्य युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. जिला जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

बता दें कि बॉक्सर वेद प्रकाश ने बुधवार को न्यूजविंग संवाददाता से अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया था कि 3 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी की रात करीब 9 बजे बिरसानगर के जोन नंबर 3 स्थित ट्रेनिंग कैंप से प्रैक्टिस कर लौटने के क्रम में गोलमुरी तार कंपनी के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार अनुज कुमार ने उसे सामने से टक्कर मार दी. इस हादसे में वेदप्रकाश और अनुज कुमार दोनों घायल हो गये. इसके बाद अनुज की ओर से घटना के दो दिन बाद वेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी. यही नहीं, वेद ने आरोप लगाया था कि अनुज के परिजन उसके इलाज के लिए लाखों रुपयों की मांग कर रहे हैं.

न्यूजविंग में खबर चलने के बाद टेल्को थाना में एफआईआर दर्ज नहीं करने के वेद प्रकाश के आरोप पर उपायुक्त विजया जाधव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर संज्ञान लेने को कहा है. इसके साथ ही उपायुक्त श्रीमती जाधव ने घायल बॉक्सर वेद प्रकाश एवं अनुज दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. जल्द ही जिला उपायुक्त दोनों से बात भी करेंगी.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर का दर्द – क्यों खेलूं आखिर, जब यहां खिलाड़ी का कोई सम्मान नहीं

 

Related Articles

Back to top button