JamshedpurJharkhand

पटमदा के किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा चांडिल डैम का पानी: सांसद

पटमदा का कोल्ड स्टोरेज चालू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : गुंजन यादव

Jamshedpur : देश के किसानों की स्थितियों में 2014 से पूर्व के मुकाबले काफी बदलाव आया है और देश के प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत हैं. यह बात पटमदा के बिड़रा स्थित ग्राम संसद भवन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कही. वे जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा भाजपा की ओर से आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. कहा कि पिछली सरकार में पटमदा के किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज की मांग करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास से स्वीकृति दिलाई थी. आज बनकर पड़ा हुआ है लेकिन चालू नहीं कर रही है वर्तमान सरकार. टमाटर का दाम नहीं मिल रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि मंत्री से आग्रह किया कि चांडिल डैम का पानी पटमदा के किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाय.

गुजरात की तर्ज पर पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई योजना हेतु 600 करोड़ रुपये देने की बात हुई है. उन्होंने कहा कि सर्वे होने पर सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में चर्चा करना है. यहां के खेतों में पानी पहुंचाने पर पटमदा के किसान जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे झारखंड, ओड़िसा एवं पश्चिम बंगाल के लोगों को सब्जी भेज सकते हैं. इस दौरान सांसद ने सड़क, बिजली समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए उसके समाधान हेतु जरूरी पहल करने का आश्वासन दिया. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि रघुवर सरकार में जिस कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था आज 90 प्रतिशत काम पूरा होने के बावजूद चालू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अजय मुंडा, सदानंद महतो, दीपू कुमार, प्रधान चंद्र महतो समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने NDA में SC/ST और OBC को आरक्षण से किया इनकार, कहा- सेना को जाति के आधार पर नहीं बांट सकते

Related Articles

Back to top button