
Dumka: झारखंड के 32 किसानों का दल के साथ डीसी दुमका के नेतृत्व में इजराइल जायेंगे. कुल 38 सदस्यीय टीम इजराइल जाएगी, जहां खेती के क्षेत्र में हो रहे नई तकनीकों को सीखेगी. किसानों का दूसरा दल झारखंड सरकार इजराइल भेज रही है.
इसमें 32 किसानों के अलावा राज्य के छह अधिकारी होंगे, जिसमें दुमका के डीसी मुकेश कुमार और गुमला डीसी शशि रंजन शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंःराज्य में आईएएस अफसरों का टोटा, पहले से 43 कम, 2019 तक रिटायर हो जायेंगे 27 और अफसर
दुमका डीसी मुकेश कुमार टीम का नेतृत्व करेंगे. खेती में प्रयोग और नई तकनीक सीखने के लिए कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्रालय द्वारा गठित ये टीम 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इजराइल दौरे पर रहेगी. दौरे के लिए कुल 89,41,875 रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. इससे पहले भी 23 से 28 जुलाई तक किसानों के एक दल को इजराइल भेजा गया था.
मास्टर ट्रेनर बन अपने अनुभवों को अन्य किसानों को सिखाएंगे
इजरायल कम से कम जल संसाधन का उपयोग कर बेहतर से बेहतर कृषि उत्पादन देने के लिए विश्व विख्यात है. यह तकनीक झारखंड में किस प्रकार कारगर हो, तथा किसानों का दृष्टि बोध कैसे विस्तृत हो सके, इसी उद्देश्य ये दौरा किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा था कि कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों के भ्रमण से अधिक महत्वपूर्ण किसानों का भ्रमण है.
किसान लंबी अवधि में अपने अनुभवों से जो सीखते हैं, उन्हें ही व्यवहार में लाते हैं. इसलिए किसानों को ही भ्रमण पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया. किसान जब लौटकर आएंगे तो यह हमारे मास्टर ट्रेनर/ अनुभवी होंगे. जो अपने जिले के अन्य किसानों को भी अपने अनुभव के बारे में बताएंगे. किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई व्यवस्था के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी और यह इजराइल के खेतों में इसके उपयोग को भी देखेंगे. ड्राई जोन में बेहतर सिंचाई व्यवस्था से किस प्रकार कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सकती है. यह भी देखने जानने और समझने का मौका उन्हें मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – IAS और IFS से भी नहीं संभला जेपीएससी, दो अध्यक्ष भी नहीं करा सके प्रक्रिया पूरी, लोकसभा चुनाव के बाद ही परीक्षा की संभावना
इजराइल दौरे का कार्यक्रम
28 अक्टूबर 07:30 बजे- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रस्थान
28 अक्टूबर 20:45 बजे- तेल अविव इजराइल पहुंचेगी
29 अक्टूबर- इजराइल के कृषि एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय से मुलाकात
29 अक्टूबर- इजराइल के स्टेकहोल्डर्सों से मुलाकात
30 अक्टूबर- अफिमिल्क फार्म विजिट
30 अक्टूबर- सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट का भ्रमण
31 अक्टूबर- एग्रीकल्चर फील्ड विजिट फार्म 1
31 अक्टूबर- एग्रीकल्चर फील्ड विजिट फार्म 2
01 नवंबर- एग्रीकल्चर फील्ड विजिट फार्म 1
02 नवंबर- दिल्ली होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट वापस
इसे भी पढ़ेंःसरकार करायेगी प्रणामी इस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के बहुमंजिली इमारतों की जांच




