JamshedpurJharkhandLead NewsNEWSRanchi

नवल टाटा हॉकी एकेडमी में नामांकन के लिए खिलाड़ियों का 17-18 दिसंबर को सिमडेगा में चयन ट्रायल

Ranchi : टाटा स्टील एवं टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर में संचालित हॉकी झारखंड से मान्यता प्राप्त पुरुष हॉकी अकादमी, नवल टाटा हॉकी अकादमी बालक वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा. इसके लिए 17 एवं 18 दिसंबर को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में ट्रायल आयोजित होगा. जिन खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2009 तक है, वे खिलाड़ी 17 दिसंबर के ट्रायल में भाग ले सकते हैं. जिन खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 तक है, वे 18 दिसंबर को चयन ट्रायल में भाग लेंगे. 17 दिसंबर का चयन ट्रायल पूर्वाहन 10:30 बजे से तथा 18 दिसंबर का चयन ट्रायल पूर्वाहन 8:15  बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित होना तय है.

इसे भी पढ़ें: FIFA WC: मोरक्को की हार के साथ फाइनल की तस्वीर साफ, 18 को अर्जेंटीना व फ्रांस के बीच मुकाबला

Related Articles

Back to top button