
Giridih: गिरिडीह कॉलेज के नए भवन में शनिवार को शिक्षक प्रशिक्षु कॉलेज की पुराने सत्र की छात्राओं को विदाई दिया गया. कॉलेज प्रशासन द्वारा आयोजित विदाई समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ. जिसमें शिक्षक प्रशिक्षु कॉलेज की कई छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान विदाई समारोह की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डा. मिथिलेश सिंह और शिक्षिका विनीता कुमारी ने दीप जलाकर की. पुराने सत्र की छात्राओं के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को काफी अनुभव सीखने का मौका मिला है. उम्मीद है कि शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज से अनुभव हासिल करने वाली छात्राओं को छात्रों को अध्ययन और पढ़ाई कराने का पूरा अवसर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के धनवार में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

इस बीच समारोह में शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की नए सत्र की छात्राओं ने कई फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक कई डांस की प्रस्तुति दी. शुरुआत गणेश वंदना और मां सरस्वती की आराधना से हुआ. समारोह को सफल बनाने में शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के नए सत्र की छात्राओं ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई.




