ChaibasaJharkhand

Chaibasa: आकाशवाणी चाईबासा परिसर में विदाई सह मिलन समारोह

Chaibasa : आकाशवाणी चाईबासा परिसर में विदाई समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय भाषा “हो ” के उद्घोषक एंव कंपेयर बिमला हेंब्रोम एवं सोनू हेस्सा को सह सम्मान विदाई दी गई. ज्ञात हो कि आकाशवाणी चाईबासा के स्थापना काल 1992 से बिमला हेंब्रोम एवं 1995 से सोनू हेस्सा स्थानीय भाषा “हो ” कार्यक्रम शानदार तरीके से प्रस्तुत करते थे. उनके सेवानिवृत्त होने पर आकाशवाणी परिवार की ओर से उनके विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित गया तथा आगे की जिंदगी सुखमय और स्वस्थ शरीर के लिए कामना की गई.

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में विवाहित पुनम गोप को बुके देकर बधाई दी गई वही अवनीश सिन्हा को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुके देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाशवाणी केंद्र के अभियंता जनार्दन चक्रवर्ती ,तपन कुमार विश्वास, प्रदीप मिंज ,संजीत राणा के साथ रमेश दास ,अवनीश सिन्हा, ठाकुर चंद्र मुर्मू ,आशा पिंगवा ,राधा रानी डे, रामसिंह चातर, संगीता शर्मा, सुनीता हांसदा, छवि कुमारी, रेखा कुमारी, कोमल नायक, आशामनी गोप, पूनम गोप, महेद्र गुड़िया, एसबी सिंह, उदय पान, रूद्राणी घोष, डोबरो बिरुली, तजेन्द्रर कौर, कमलेंदु महतो, जयराम हेस्सा, सुधीर मिश्रा,बरजु हेंब्रोम के अलावे आकाशवाणी जवासा के तमाम सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : भोजपुरिया क्रिकेट लीग मैच का आगाज 24 फरवरी से

Related Articles

Back to top button