
Giridih: गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी में नकली शराब बनाने के अड्डे में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर शाम छापेमारी की. जहां से बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली शराब जब्त किया ङै. नकली शराब बनाने का गौरखधंधा इसरी बाजार स्थित यादव लाइन होटल में चल रहा था. जहां हर रोज ग्राहकों को डिमांड के अनुसार शराब परोसी जाती थी. इसी सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने होटल में छापेमारी कर करीब पांच लाख का अवैध शराब जब्त किया. वैसे जब्त शराब नकली है या असली, इसकी जांच में उत्पाद विभाग की टीम जुटी हुई है.

यादव लाइन होटल में शराब बनाने के कई समान और स्टीकर भी बरामद किया गया. होटल संचालक कामेशवर यादव के बेटे विक्रांत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं छापेमारी में टीम को होटल से ब्लैंडर, बी-7, रॉयल चैंलेज, मैकडोल समेत कई ब्रांडेड कंपनी के शराब के बोतलों के साथ इनके ढक्कन और रैपर मिलने की बात कही जा रही है. वैसे छापेामरी के क्रम में यह भी सच सामने आया कि ईसरी बाजार के इस लाइन होटल में पिछले कई माह से नकली शराब बनाने का धंधा होटल चलाने के रुप में किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: अवैध कोयला लदा चार ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार




