DhanbadJharkhand

धनबाद जेल से दो कैदी फरार, नाली के रास्ते ग्रिल काटकर भागे कैदी

Dhanbad : शुक्रवार की सुबह धनबाद मंडल कारा से दो कैदी के फरार होने की खबर होने की सूचना है. हालांकि इस बाबत आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन सूत्रों की माने तो देर रात धनबाद मंडल कारा से दो कैदी नाली के रास्ते ग्रिल काटकर फरार होने हो गए हैं. जिसकी जांच के लिए शुक्रवार की सुबह एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसडीएम समेत कई पदाधिकारी धनबाद मंडल कारा पहुंचे.

हालांकि जिला प्रशासन के कोई अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं. धनबाद मंडल कारा को राज्य का सुरक्षित जेल माना जाता है, इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने समर्थन करते हुए PM मोदी से मिलने का किया ऐलान

Related Articles

Back to top button