JharkhandRanchi

आयुष्मान भारत के तहत सरकारी अस्पतालों में जैसी सुविधाएं दी जानी थीं, नहीं मिल पा रहींः स्वास्थ्य सचिव

Ranchi: झारखंड में आयुष्मान भारत की स्थिति को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को की गयी. स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जैसी सुविधाएं दी जानी थीं, नहीं मिल पा रही हैं. स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज एमजीएम, पीएमसीएच, रिम्स के अलावा पाकुड़, सिमडेगा, देवघर, गुमला, साहेबगंज, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और अन्य जिलों में आयुष्मान भारत कार्यक्रम में सुधार के निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें – राजधानी रांची की 22 किमी लम्बी मुख्य सड़क में 72 गड्ढे, अधिकांश जानलेवा

23 जुलाई को सरकार मनायेगी आयुष्मान उपलब्धि दिवस

समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि 23 जुलाई को झारखंड में आयुष्मान उपलब्धि दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत विशाल सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने कहा कि एक महीने में राज्य सरकार लाभुक परिवारों को आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड अपने स्तर से उपलब्ध करायेगी. आयुष्मान योजना के तहत राज्य में अभी तक कुल 630 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा चुका है. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, रिम्स निदेशक, सभी जिलों के सिविल सर्जन औऱ एनएचएम के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें – आम बजट : अमीरों पर टैक्स बढ़ा, मीडिल क्लास का टैक्स स्लैब नहीं बदला, बिजली, पानी पर फोकस

रांची सदर के उत्कृष्ट कार्यों का अनुसरण करें सभी सीएस: स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि रांची सदर के उत्कृष्ट कार्यों की तकनीक को समझ कर सभी सिविल सर्जन अपने जिलों में अनुसरण करें. उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभुकों को वंचित किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने साथ ही बताया कि उपलब्धि दिवस के दौरान लोगों को इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – जनआक्रोश सभा के बाद मुस्लिम संगठनों ने निकाला जुलूस, जाम से शहर हुआ अस्त-व्यस्त

Related Articles

Back to top button