JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

रांची से साहेबगंज तक बनेगा एक्सप्रेस वे, 325 किमी लंबी सड़क का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया, इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेंगे 10 जिले

Ranchi: रांची से साहेबगंज तक एक्सप्रेस वे बनेगा. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने इसके निर्माण संबंधित प्रस्ताव तैयार करके भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेजा गया है. 325 किमी लंबे एक्सप्रेस वे रांची-रामगढ़-हजारीबाग-कोडरमा- गिरिडीह-देवघर-दुमका-गोड्डा-पाकुड़-साहेबगंज तक बनेगा यानि यह रोड 10 जिलों के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में काम करेगा.
इसे भी पढ़ें: रांची में आज से इंटरनेशनल हॉकी मैचों की दिखेगी दीवानगी, अमेरिका संग मुकाबले से अपने ओलंपिक क्वालिफायर अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

इस कॉरिडोर के बनने से राजधानी रांची से पूरे संथाल एरिया की आर्थिक गतिविधि बढ़ जायेगी. इंजीनियरों ने बताया कि यह रोड पूरी तरह से ग्रीनफील्ड होगा हालांकि, इसमें बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण भी किया जाना है. सभी डीसी को भी इसके लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गये हैं. भारत सरकार से मंजूरी मिलते ही पथ निर्माण विभाग, एनएच विंग इसके निर्माण के लिए निविदा जारी करेगा. यह प्रयास होगा कि अगले वित्तीय वर्ष इस पर सारी कार्यवाही पूरी कर काम प्रारंभ किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button