
Shillong : मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें संगमा की मौत हो गयी. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी. पुलिस ने बताया कि राकांपा नेता के साथ गये दो अन्य लोग भी आईईडी हमले में मारे गये. हमला कल रात करीब आठ बजे हुआ था.
इसे भी पढ़ें – PNB घोटाला मामलाः सीबीआई ने नीरव मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी से पूछताछ की
राकांपा उम्मीदवार चुनाव प्रचार अभियान के बाद लौट रहे थे तभी उन पर यह हमला हुआ. 43 वर्षीय नेता अपने विधानसभा क्षेत्र विलियमनगर जा रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले को निशाना बनाया गया. मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है. मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने ट्वीट कर राकांपा नेता की मौत पर दुख व्यक्त किया.
प्रदेश के दक्षिणी और ईस्ट गारो हिल्स जिले में सक्रिय गैरकानूनी संगठन नेशनल लिबरेशन आर्मी जोनाथन के खिलाफ प्रचार कर रही थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2013 के चुनावों में भी जोनाथन को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. जिसके बाद खतरे को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करायी गयी थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




