JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, टिकट पर संशय!

Ranchi : रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इस बात की पुष्टि करने के लिए न्यूज विंग ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से बात की. उन्होंने कहा कि रामटहल चौधरी उनसे संपर्क में थे और कांग्रेस में आने की बात सही है. लेकिन उन्हें लोकसभा का टिकट मिलता है या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है. साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने राम टहल चौधरी से टिकट देने का वादा नहीं किया है. अगर बिना शर्तों के वह कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो वह हो सकते हैं.

आज होनी है बैठक

सबसे अहम बात यह है कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार और सीटों को लेकर एक अहम बैठक होने वाली है. बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड से मंत्री आलमगीर आलम और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना हो चुके हैं. हो सकता है कि आज शाम में ही इस बैठक के दौरान राम टहल चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दे दी जाए. लेकिन यह अभी तक तय नहीं है कि कांग्रेस राम टहल चौधरी को रांची लोकसभा से टिकट देगी या नहीं.

रामटहल चौधरी को भाजपा ने पिछली बार रांची से लोकसभा का टिकट नहीं दिया था. उनकी जगह पर मौजूदा सांसद संजय सेठ को टिकट दिया गया था. संजय सेठ को इस बार भी रांची से लोकसभा का टिकट पार्टी ने दिया है. टिकट नहीं मिलने पर पिछली बार रामटहल चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार को रूप में रांची से लोकसभा का चुनाव लड़ा था. पर उस वक्त वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. उन्हें कुछ ही हजार वोट मिले थे.

इसे भी पढ़ें – बुधवार देर रात या गुरुवार को हो जायेगी कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश और आलमगीर हो रहे दिल्ली रवाना

Related Articles

Back to top button