
Ranchi : नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को देख जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है. रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने जिले के सभी रिटर्निंग अफसरों (आरओ) को कम्यूनिकेशन प्लान बनाने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि हर बूथ में ऐसे पांच लोग होने चाहिए, जिनसे मतदाता कम्यूनिकेशन कर सकें.
उन्होंने सभी आरओ को वीआईपी वोटर्स की मार्किंग कराने को कहा. श्री राय ने यह निर्देश बुधवार को विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी-नोडल पदाधिकारियों, सभी निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिया. इस दौरान रांची डीडीसी अनन्य मित्तल, रांची एसडीओ लोकेश मिश्र, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – #BJP में शामिल होने वाले हत्या के आरोपी शशिभूषण मेहता हैं 10 मामलों में आरोपी
सभी बूथों की वनरेबिलिटी मैपिंग कराने का निर्देश
उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना के पहले जरूरी है कि सभी बूथों की वनरेबिलिटी मैपिंग करना जरूरी है. इसके लिए यह देखा जाए कि चुनाव के पहले मतदाताओं को नकारात्मक रुप से वोटिंग के लिए प्रभावित तो नहीं किया जा रहा है. उन्होंने इसकी पूरी जानकारी एकत्रित कर पूरी रिपोर्ट को 18 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है.
श्री राय ने कलस्टर मैनेजमेंट प्लान बनाने का निर्देश देते हुए बूथों में एस्सयोर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया. बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग सहित कई अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. साथ ही जिला सिविल सर्जन को कलस्टर पर मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें –आर्थिक संकट : #ZeeGroup के अखबार डेली न्यूज एंड एनालिसिस का प्रकाशन बंद
मतदाता सूची में नाम होने पर जानकारी देने का निर्देश
स्वीप कोषांग की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए जिलाभर में क्रियाकलापों को गति देने की त्वरित पहल करें. मतदाता सूची में नाम होने पर मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होर्डिंग्स के माध्यम से देने का निर्देश दिया.
उन्होंने सभी आरओ को मतदान केन्द्र में स्वीप पेंटिंग कराने को कहा. साथ ही सी-वीजिल कोषांग की समीक्षा करते हुए हर स्कूल में सीविजिल ऐप की ट्रेनिंग देने का निर्देश भी रांची डीसी ने दिया.
इसे भी पढ़ें – #BJP विधायक ढुल्लू महतो सहित पांच को डेढ़ साल की सजा, बरोरा थानेदार की वर्दी फाड़ने का मामला
आदर्श आचार संहिता से जुड़े मामलों की भी समीक्षा
दिव्यांग वोटरों के चिन्हितीकरण, बूथ मैनेजमेंट प्लान, आदर्श आचार संहिता से जुड़े मामलों, राजनीतिक दलों के साथ बैठक, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, बीएलओ को प्रशिक्षण आदि की समीक्षा भी बैठक डीसी ने की.
बैठक में कम्प्यूटर कोषांग/आईटी सेल, सिंगल विंडो सेल, वाहन एवं रुट चार्ट कोषांग, ईवीएम बैलेट पेपर, पेपर सील एवं पोस्टल बैलेट तथा ईडीसी कोषांग सहित अब तक की चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.
इसे भी पढ़ें – #MobLynching : 49 नामचीन लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज होने के विरोध में अब 180 हस्तियों ने लिखा पत्र




