Ranchi

देवघर से बासुकीनाथ सड़क होगी फोरलेन, 2019 में श्रावण माह से पहले होगा पूरा: सीएम

Ranchi: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर से वासुकीनाथ धाम जाने वाली सड़क को फोरलेन किया जायेगा. फोरलेन रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2019 श्रावण महीने से पहले पूरा कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीये वासुकिनाथ धाम पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं से सीधी बात कर रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःजनसंख्या के हिसाब से झारखंड 162 देशों से आगे, 84 देशों से ज्यादा है राज्य का क्षेत्रफल

मुख्यमंत्री ने कांवरिया श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा व्यवस्था से संबंधित सुधार के लिए प्राप्त सुझावों पर देवघर और दुमका जिला प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगी.

सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में बासुकीनाथ होगा विकसित

मुख्यमंत्री ने कांवरिया श्रद्धालुओं से कहा कि आने वाले वर्षों में देवघर और बासुकीनाथ धाम को राज्य सरकार सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवघर और बासुकीनाथ धाम सांस्कृतिक व धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाय, इस पर सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. विशेष यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी.  रास्ते में कहीं पेयजल की समस्या ना हो इस पर जिला प्रशासन कार्य कर रही है. शुद्ध पेयजल कांवरिया श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

श्रद्धालुओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया

इसे भी पढ़ेंःबोकारो भवन निर्माण विभाग की स्थिति दयनीय, तीन अवर प्रमंडलों में मात्र एक सहायक अभियंता

मुख्यमंत्री रघुवर दास से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों से पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा किया. साथ ही कहा कि पिछले सालों की तरह इस वर्ष व्यवस्था बहुत ही उच्चस्तरीय रही है. व्यवस्था में लगे कर्मी एक-एक कांवरिया श्रद्धालुओं के पास पहुंचकर उनकी तकलीफों को दूर कर रहे हैं. कांवरिया श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए ‘टेंट सिटी’ का निर्माण बहुत ही अच्छी पहल है. इस वर्ष ठहरने का प्रबंध, बिजली, पंखा, भोजन, पानी, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई इत्यादि कार्य बहुत ही मुस्तैदी से किया जा रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button