West Bengal

#Kolkata समेत दक्षिण बंगाल में शुक्रवार तक होती रहेगी भारी बारिश  

Kolkata : बुधवार सुबह से कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में भारी बारिश की शुरुआत हुई है. बुधवार अपराह्न मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह बारिश शुक्रवार तक चलती रहेगी.

इसे भी पढ़ें :  #MobLynching : 49 नामचीन लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज होने के विरोध में अब 180 हस्तियों ने लिखा पत्र   

रविवार के बाद आसमान से बादल छटेंगे और धूप निकल सकती है

बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में दोहरे चक्रवात और मौसमी वायु की सक्रियता के कारण यह बारिश हो रही है. शुक्रवार शाम से बारिश की मात्रा कम हो सकती है. हालांकि आसमान में बादल छाये रहेंगे. रविवार के बाद आसमान से बादल छटेंगे और धूप निकल सकती है.

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों से बारिश 15 अक्टूबर को विदा लेती है लेकिन इस बार उत्तर पश्चिमी भारत में मौसमी वायु की गति स्वाभाविक से अधिक है इसीलिए अभी तक बारिश हो रही है. इसके अलावा ओडिशा से उत्तर बंगाल तक एक निम्न दबाव बना है जिसके कारण गंगा के तटीय इलाके में बारिश हो रही है. अधिकतर लोगों का कहना है कि पूजा के समय बारिश नहीं हुई जिससे लोग खुशी-खुशी घूम सके हैं अब अगर बारिश भी होती है तो समस्या की कोई बात नहीं है.

इसे भी पढ़ें : नारद स्टिंग मामला: मिर्जा के बाद अब बीजेपी के शोभन चटर्जी की गिरफ्तारी की अटकलें

 

 

Related Articles

Back to top button