JharkhandLead NewsRanchi

पीएमजीएसवाई: एक किलोमीटर भी सड़क नवीकरण का काम इस साल नहीं हो सका

Ranchi: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से झारखंड में एक किलोमीटर सड़क का भी नवीकरण इस वित्तीय वर्ष नहीं हो सका है. पीएमजीएसवाई से बनी सड़कों का नवीकरण-रखरखाव करना केंद्र या राज्य सरकार की जिम्मेवारी है, स्थिति यह है कि लक्ष्य का न के बराबर ही सड़क नवीकरण कार्य हो सका है. इस वजह से पीएमजीएसवाई से बनी सारी सड़कों की स्थिति अब काफी खराब होती जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के सभी जिलों के विभिन्न प्रखंड-पंचायत स्तर पर 24135 किमी ग्रामीण सड़क का नवीकरण का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें से अभी तक महज 1286 किमी रोड का ही नवीकरण कार्य हो सका है. अब भी 22 हजार किमी से अधिक का रोड के नवीकरण का काम बाकी है. इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक किमी रोड भी नवीकरण नहीं हो सका है. राज्य में इस वर्ष केंद्र व राज्य सरकार के अंशदान मिलाकर सिर्फ 27 लाख रुपये ही खर्च हो पाये हैं. वहीं, अब तक महज 5 करोड़ ही रख-रखाव पर खर्च हो पाया है. बता दें कि, सड़क बनने के बाद पांच से छह साल में सड़क नवीकरण का काम करना होता है. झारखंड में लंबे समय से सड़कों को दुरूस्त नहीं किया गया था, जिस वजह से रोड की स्थिति खराब हो गयी. राज्य सरकार ने इसके बाद सड़क नवीकरण- मरम्मत कराने का निर्णय लिया, जिसमें करीब 24 किमी रोड को चकाचक किया जाना है. लेकिन स्थिति यह है कि अभी तक काम काफी धीमी गति से हो रहा है. इंजीनियरों ने बताया कि फंड की कमी एक बड़ी वजह सामने आ रही है, यह प्रयास हो रहा है कि जल्द ही सारी अड़चनों को दुर कर काम शुरू किया जा सके.

Related Articles

Back to top button