
Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया इलाके में सनसनीखेज घटना घटी है. जहां पुलिस जवान ने अपनी कथित प्रेमिका पर गोली चला दी. हालांकि, प्रेमिका बाल-बाल बच गई है. स्थानीय लोगों ने गोली चलने की सूचना चुटिया थाने को दी. चुटिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस जवान को हिरासत में ले लिया है.
इसे भी पढ़ेंःक्या सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ेंगे विराट और रोहित के साथ देंगे कमान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के धुमसा टोली में सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी. लोगों से सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को दबोच लिया है. चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुई कहा कि आरोपी सिपाही से थाने में पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जायेगी. बताया जा रहा है कि कुछ देर में सिटी डीएसपी दीपक कुमार भी थाना पहुंच रहे हैं.




