Jamshedpur

महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में: प्रतुल शाहदेव

'डॉ अजय कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शैतानी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला बता चुके हैं'

Jamshedpur: महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के लिए टंच माल, इरफान अंसारी ने रिजेक्ट माल और कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता ने इंपोर्टेड माल जैसे घटिया शब्दों का प्रयोग किया. आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इन बातों को महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पत्रकारों के सामने रख रहे थे. प्रतुल ने कहा कि डॉक्टर अजय कुमार के बारे में कहा कि इन्होंने तो एक आदिवासी बेटी का अपमान किया, जो देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं.

प्रतुल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बारे में अजय कुमार ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो शैतानी और दुष्ट सोच का प्रतिनिधित्व करती हैं. उनको आदिवासी का प्रतीक मानने से इनकार किया था. अजय ने जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की तुलना बाजार में बिकने वाले सामान से कर दी थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान का खंडन नहीं किया. मतलब साफ है कि कांग्रेस महिलाओं को उपयोग करने वाली वस्तु मात्र समझती है. प्रतुल ने कहा कि महिलाएं भी अपने अपमान का जवाब वोट के जरिए चोट करके देगी.

प्रतुल ने कहा इस सरकार के कार्यकाल में 7400 बेटियों के साथ बलात्कार हुआ. जिसमें एक तिहाई एससी एसटी बेटियां हैं. 25% से भी कम ऐसे मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुआ. यही इस सरकार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को दिखाता है.

प्रतुल ने कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाएं लगातार तरक्की कर रही हैं. एक साधारण जनजातीय पृष्ठभूमि से आकर राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू का अपमान देश नहीं भूलेगा. भारत के ग्रामीण स्थानीय निकाय में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं. 43% विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित स्नातक महिलाएं है. सशस्त्र बलों में और लड़ाकू विमान को भी महिलाएं उड़ा रही हैं. नारी शक्ति की इस बढ़ती ताकत से कांग्रेस विचलित हो गई है और घटिया शब्दों का प्रयोग कर रही है.
आज की प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की विधायक श्रीमती भावना वोहरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा ,आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: सीता सोरेन की बेटियों ने जामताड़ा एससी-एसटी थाने में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

Related Articles

Back to top button