
Ranchi : झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) रांची में सत्र 2024-25 में इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्स में नामांकन सीएसएबी (CSAB-2024) के जरिए होगा. इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. विश्वविद्यालय ने सीएसएबी 2024 के समन्वयक NIT कर्नाटक को सारी सूचनाएं भेज दी हैं. सीयूजे में सीएसएबी 2024 के जरिए निम्न कार्यक्रमों में नामांकन लिया जाना है-इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक इन मेटलर्जिकल एंड मेटेरियल्स इंजीनियरिंग, इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक इन सिविल इंजीनियरिंग.
इस वर्ष इंजीनियरिंग के कुल 182 सीटों पर नामांकन लिया जाना है. नामांकन के लिए सीट का आवंटन जेईई (मेन) रैंक के आधार पर होगा. योग्य उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार सीटों का आवंटन सीएसएबी 2024 के द्वारा किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड का विवरण, एडमिशन शेडयुल, लिस्ट ऑफ वेरीफाइंग सेंटर, सीटों के बंटवारा इत्यादि एवं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अपडेट विवरण के लिए अभ्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cuj.ac.in या सीएसएबी 2024 पर नियमित रूप से विजिट करें.
इसे भी पढे़ं- RTI: झारखंड में CNT के दायरे में किन-किन जातियों को किया गया है शामिल, देखें लिस्ट



