
Ranchi : नगर विकास विभाग में 60 से अधिक कनीय अभियंताओं की जल्द नियुक्ति होगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची के द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 अंतर्गत सूचिबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच प्रारंभ की गयी है. नगर विकास विभाग ने इस कार्य के लिए 20 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग में की है. इनमें सचिवालय सेवा के अधिकारी के साथ इंजीनियर भी हैं. मो.बशीर अहमद, अनिल कुमार शर्मा, मो.सोयेब अंसारी, अंशु कुमारी, अरुण कुमार, निकेश कुमार, गौरव कुमार, नीरज श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, जयकांत पंडित आदि हैं. प्रमाण पत्रों की जांच के बाद आयोग सरकार को नियुक्ति की अनुशंसा करेगा. जिसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. बता दें कि पथ निर्माण विभाग में कनीय अभियंता की नियुक्ति की जानी है.
इसे भी पढ़ें – सीएसएबी 2024 के जरिए होगा CUJ के इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन



