
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत जेजे कॉलेज के पास बुधवार को कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार एक कार पर सवार होकर तीन लोग पटना से धनबाद की तरफ जा रहे थे. वहीं ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान जेजे कॉलेज के समीप कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार चालक बिच्छू शर्मा उर्फ गणेश मिश्रा, कार पर सवार महिला विजयलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जबकि कार पर सवार अजय कुमार (50) की इस दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के बाद जेजे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने घायलों को ऑटो के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज करके विजय लक्ष्मी को रिम्स रेफर कर दिया गया. चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – रजिस्ट्रार और सीओ ने मिल कर बेच दी रांची यूनिवर्सिटी की जमीन, प्रशासन मौन (1)



