Bihar

खगड़िया : राशन कार्ड के नाम पर ठगी करने वालों को ग्रामीणों ने पीटा

Khagaria : जिले के चौथम प्रखंड के बुच्चा पंचायत में दो ठगों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की.  ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक राशन कार्ड बनाने के नाम पर कई दिनों से दोनों युवक ग्रामीणों से ठगी कर रहे थे.  दोनों युवक चौथम प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में ग्रामीणों को राशन कार्ड बनवाने की बात कह पैसे वसूलते थे. लोगों ने बताया, बुच्चा पंचायत में पहले दोनों ने वसूली की थी.  फिर लोगों को ठगने बुच्चा पंचायत पहुंचे थे. जहां की महिलाओं ने उसकी पहचान कर ली. उसका नाम पता पूछने पर दोनों ने कुछ नहीं बताया. इसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. उनके बाइक भी लोगों ने तोड़ दिए. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : मुंगेर में कोरोना विस्फोट, 11 संक्रमित मिलने से हड़कंप, सिविल सर्जन ने बुलाई आपात बैठक

घटना के बाद दोनों युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गए. लोगों ने बताया कि दोनों युवकों ने अपनी पहचान लाख प्रयास के बाद भी नहीं बताई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन ठगों के द्वारा गांव के ज्यादातर परिवार से एक-एक हजार रुपये वसूले थे.

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर बॉयलर विस्फोट मामले में विकास मोदी समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

Related Articles

Back to top button