
Kolkata : बंगाल परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजनवीर सिंह कपूर ने कहा कि कोलकाता में यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए अधिक ट्राम मार्गों की योजना बनायी जा रही है. चक्रवात अम्फान के दौरान पेड़ों के उखड़ कर गिरने से बहुत सारे ट्राम मार्ग और ओवरहेड वायर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गये.
इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार के खिलाफ संसद से सड़क तक लड़ूंगी : ममता
50 ट्रामें और चलायी जायेंगी
बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) के इंजीनियरों ने ट्राम की पटरियों को बहाल करने के लिए दिन-रात काम किया है. उन्होंने कहा कि अब तक छह ट्राम मार्गों में से चार को बहाल कर दिया गया है और पांचवें को अगले सप्ताह से फिर से शुरू करने की योजना है. डब्ल्यूबीटीसी पहले से ही शहर में 80 ट्राम ला रहा है और वर्ष के अंत तक 50 ट्राम और चलायी जायेंगी. श्री कपूर ने कहा की डब्ल्यूबीटीसी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और डीजल से चलने वाले वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक ट्राम मार्ग बनाने पर जोर दे रहा है. उन्होंने कहा कि कॉलेज स्ट्रीट-वेलिंगटन खंड में कुछ मामूली मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अगले सप्ताह से एस्प्लेनेड और श्यामबाजार के बीच पांचवां ट्राम मार्ग शुरू होने की संभावना है. श्री कपूर ने कहा कि डब्ल्यूबीटीसी ने पहले ही चार मार्गों टॉलीगंज-बालीगंज, राजाबाजार-हावड़ा ब्रिज, गरियाहाट-एस्प्लेनेड और हावड़ा-श्यामबाजार को बहाल कर दिया है.
इसे भी पढ़ें – सरना धर्मकोड को लेकर मंगलवार को विधानसभा में प्रस्ताव लायेगी झारखंड सरकार




929965 870585Hey there. I want to to ask a little somethingis this a wordpress web log as we are preparing to be transferring more than to WP. Furthermore did you make this template all by yourself? Several thanks. 742925