
New Delhi : भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में अभी देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio का दबदबा है. अब जल्द ही इसकी बादशाहत को चुनौती मिलने जा रही है. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) भी अब भारत के बड़े बाजार की तरफ रूख करनेवाले हैं. अभी कुछ दिन पहले एलन मस्क की कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक कारें बेचनी शुरू की थीं. अब उसकी नजर भारत के बड़े इंटरनेट मार्केट पर है.
दरअसल Elon Musk की कंपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉरपोरेशन (SpaceX) स्टारलिंक प्रोजेक्ट के भारत में आने की उम्मीद है. इसके बाद भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. SpaceX कंपनी भारत में शुरुआती तौर पर 100 Mbps सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के साथ उतरने की कोशिश कर रही है. कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट के साथ भारत और चीन जैसे देशों में अपनी सर्विस शुरू कर सकती है.
इसे भी पढ़ें :जानिये क्या हुआ जिसकी वजह से साढ़ू ने साली के सुहाग की गोली मारकर कर दी हत्या
सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी से होगा काम
Analyticsindiamag वेबसाइट के मुताबिक Elon Musk ने भारत सरकार से सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी को भारत में संचालन की इजाजत मांगी है. टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने भारत में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल अगस्त में एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था. इसके जवाब में SpaceX की सैटेलाइट गवर्नमेंट अफेयर्स पैट्रीशिया कूपर ने कहा कि स्टारलिंक के हाई स्पीड सैटेलाइट नेटवर्क से भारत के सभी लोगों को ब्रॉडबैंक कनेक्टिविटी से जोड़ने के लक्ष्य में मदद मिलेगी.
700 मिलियन इंटरनेट सब्सक्राइबर्स पर है नजर
भारत इंटरनेट यूजर का बड़ा मार्केट है, जहां 700 मिलियन इंटरनेट सब्सक्राइबर्स हैं. इनकी संख्या साल 2025 तक बढ़कर 974 मिलियन होने की उम्मीद है. भारत में मौजूदा औसत इंटरनेट स्पीड 12 Mbps है. हालांकि 5G के आने से भारत में इंटरनेट स्पीड बढ़ने की उम्मीद है. लेकिन गांव और दूर-दराज के इलाकों में फास्ट इंटरनेट सर्विस पहुंचने में वक्त लग सकता है.
इस काम को SpaceX के स्टारलिंक प्रोजेक्ट से जल्द पूरा किया जा सकता है. इससे 150 Mbps तक की स्पीड मुहैया करायी जाती है. साथ ही यह सर्विस कम कीमत में उपलब्ध रहेगी. बता दें कि दूरदराज के इलाकों में फाइबर ऑप्टिक कैबल को बिछाना काफी महंगा पड़ता है. ऐसे में Elon Musk की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की मदद से इसे सस्ते में कम समय में पुहंचाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :स्मार्ट मीटर के लिये अब वर्ल्ड बैंक की शर्तें होंगी लागू
इंटरनेट स्पीड 50Mbps से 150Mbps के बीच होगी
Starlink एक पृथ्वी की निचली कक्षा में घूमने वाली सैटेलाइट सर्विस है, जो ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराती है. इस सर्विस से देश के दूर-दराज इलाकों में अच्छी इंटरनेट सर्विस को पहुंचाया जा सकेगा. इसके लिए कंपनी ने करीब 1,000 सैटेलाइट को लॉन्च किये हैं . साथ ही SpaceX तेजी से सैटेलाइट की संख्या में इजाफा कर रही है. कंपनी साल 2027 तक 12,000 डेस्क साइज सैटेलाइट लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. साथ ही जमीनी स्तर पर स्टेशन को इंस्टॉल कर रही है. SpaceX के मुताबिक उसकी इंटरनेट की स्पीड 50Mbps से 150Mbps के बीच होगी.
इसे भी पढ़ें :काकोरी कांड में शामिल क्रांतिकारी मन्मथनाथ गुप्त ने 14 साल जेल में काटे, लिखीं 80 किताबें




