Giridih

गिरिडीह के गांडेय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाथी की मौत

Giridih: गिरिडीह के गांडेय थाना इलाके के फूलची के नीमाटांड गांव में जंगली हाथियों के दल में एक हाथी की मौत कंरट लगने से हो गयी. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. लेकिन ग्रामीणों और वन विभाग को इसी जानकारी दुसरे दिन गुरुवार दोपहर को मिला. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के साथ थाना प्रभारी और ग्रामीण भी नीमाटांड गांव पहुंचे. तो देखा कि एक बड़े हाथी का शव पड़ा हुआ है. आनन-फानन में वन विभाग और गांडेय थाना पुलिस ने हाथी के शव को दफनाने की योजना में जुट गए. लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुआ. इस दौरान डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने पशुपालन विभाग के चिकित्सक से संपर्क कर शव का पोस्टमार्टम कराया. और गांव में ही जेसीबी से गड्डा कराकर शव को दफना दिया. इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता सुरेश मुर्मू, अनिल कुमार, और थाना प्रभारी प्रदीप महतो भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार 42 हाथियों का दल तीन दिन पहले से गांडेय के इलाके में प्रवेश किया था. और पिछले तीन दिनों से हाथियों का दल पूरे इलाके का भ्रमण कर रहा था. बुधवार की देर रात पूरे दल का औद्योगिक क्षेत्र के गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित वॉटर फॉल पार करते हुए फूलची के नीमाटांड गांव में घुस गया. माना जा रहा है कि गांव में घुसने के क्रम में ही नीमाटांड गांव में एक जर्जर झूलते हुए हाईटेंशन बिजली तार के चपेट में एक हाथी आया, और उसकी मौत मौके पर हो गई. जबकि ग्रामीणों और वन विभाग को घटना की जानकारी गुरुवार दोपहर को मिला. ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वक्त पर हाथियों के दल को इस इलाके से निकाला जाता, तो यह हादसा नहीं होता.

Related Articles

Back to top button