
Chakradharpur: जिले के बदंगांव प्रखंड में आज भी लोग मूलभूत सुविधा से कोसों दूर है. बंदगांव प्रखंड के सावनिया पंचायत के हेडेग्दा गांव में पिछले 5 सालों से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था. ग्रामीणों के अनुसार कई बार विभाग को इस संबंध में शिकायत की गई जनप्रतिनिधियों को भी भी कहा गया लेकिन आज तक किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया जिससे पूरा गांव अंधकार में है. बरसात के दिनों में ग्रामीण काफी परेशान है. सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्व विधायक शशि भूषण सामड को समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद पूर्व विधायक श्री सामड ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर विद्युत विभाग पहुंचे. जहां उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या को रखा.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में इंडिया गठबंधन के कल होने वाले पैदल मार्च एवं धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि हेडेग्दा गांव में 2016 को राज्य विद्युत वितरण निगम योजना के तहत 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था. लेकिन 2 वर्ष बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गया. ट्रांसफार्मर खराब होने के पश्चात ग्रामीणों ने मरम्मति को लेकर कई बार विद्युत विभाग को लिखित शिकायत किया. परंतु 5 साल बाद भी ट्रांसफार्मर की मरम्मत ही नहीं हुई. ना ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आज ग्रामीण अंधकार में रहने को विवश हैं. गांव में बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई में असर पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर के जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर यथाशीघ्र लगाया जाए. ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान आश्वासन देते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ आभा टुडू ने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्या है उसकी निदान शीघ्र किया जाएगा। जल्द ही गांव में ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेत्री रीता सुम्बरूई, मंगल सिंह सरदार, लंबा मुंडू, गोला मुंडू, बुद्धू मुंडू, सोलो नाग, मंगल मुंडू, मांगू मुंडू, मारा मुंडू, रेला मुंडू, मंगरा मुंडू आदि ग्रामीण मौजूद थे।




