Jharkhand Vidhansabha Election

#Electionflashback: 2014 विधानसभा चुनाव में हार गये थे 4 पूर्व मुख्यमंत्री, जानें वो 16 बड़े नाम जिन्हें मिली थी करारी शिकस्त  

Ranchi: 2014 विधानसभा चुनाव का परिणाम काफी रोचक था. ऐसे-ऐसे बड़े नेताओं को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा जिन्होंने कभी भी हार की सोची नहीं थी.

चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हुआ कि चार मुख्यमंत्री, चार प्रदेश अध्यक्ष और आठ मंत्री रह चुके नेताओं को करारी शिकस्त मिली है.

इस बार भी वैसा ही दोहराया जाये, अभी कहना काफी मुश्किल है. लेकिन फ्लैश बैक में जाकर देखने पर पता चलता है कि पिछला चुनाव कैसा रहा होगा.

इसे भी पढ़ें – #Bokaro: पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

सबसे आश्चर्य की बात है कि 2014 से पहले जो भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, वो सभी उम्मीदवार हार गये थे. बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन.

यहां तक कि डिप्टी सीएम रहे सुदेश महतो को भी हार का सामना करना पड़ा था. जानें कहां से किसे मिली थी करारी शिकस्त.

इसे भी पढ़ें – #Jamshedpur : आचार संहिता लगने के बावजूद पोस्टर वॉर जारी, छठ का मौका भुनाने की खूब हुई कोशिश

जानें कौन कहां से हारा

विधानसभाहारनेवाले उम्मीदवारजीतनेवाले उम्मीदवार
दुमकाहेमंत सोरेन (jmm)लुईस मरांडी(BJP)
खरसावांअर्जुन मुंडा(BJP)दशरथ गरगई(JMM)
धनवारबाबूलाल मरांडी (JVM)राजकुमार यादव(CPIML)
गिरिडीहबाबूलाल मरांडी (JVM)निर्भय शाहबादी(BJP)
मझगांवमधु कोड़ा (JBSP)निलय पूर्ति (JMM)
सिल्लीसुदेश महतो (AJSU)अमित महतो (JMM)
बेरमोराजेंद्र प्रसाद सिंह(INC)योगेश्वर महतो बाटुल (BJP)
बोकारोसमरेश सिंह (IND)बिरंची नारायण (BJP)
बरहेटहेमलाल मुर्मू (BJP)हेमंत सोरेन (JMM)
लिट्टीपाड़ासाइमन मरांडी (BJP)अनिल मुर्मू (JMM)
कोडरमाअन्नपूर्णा देवी (RJD)नीरा यादव (BJP)
गोमियामाधव लाल सिंह (BJP)योगेंद्र प्रसाद  (JMM)
बगोदरविनोद सिंह (CPI)नगेंद्र महतो (BJP)
बहरागोड़ादिनेशानंद गोस्वामी(BJP)कुणाल षाड़ंगी(JMM)
मांडरबंधु तिर्की (AITMC)गंगोत्री कुजूर (BJP)
विष्णुपुरसमीर उरांव(BJP)चमरा लिंडा (JMM)
लोहरदगासुखदेव भगत (INC)कमल किशोर भगत(AJSU)

इसे भी पढ़ें – मैं भी हूं सिंगल मदर्स/वूमेन

Related Articles

Back to top button