Crime NewsJharkhandLateharNEWSPalamu

लातेहार में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

Palamu: पलामू से सटे लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा पंचायत अंतर्गत अमडीहा गांव में एक वृद्ध दंपती की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. दोनों का शव खून से लथपथ सोमवार की सुबह बरामद किया गया. संभावना है कि उनकी हत्या रविवार की रात में की गई होगी. उनकी पहचान 65 वर्षीय कृत सिंह एवं उनकी पत्नी 60 वर्षीय रजमनिया देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है.

बरवाडीह के थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. हत्या के कारण स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय के साथ साथ आक्रोश का माहौल है. नृशंस हत्या की निन्दा की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मामले का जल्द उदभेदन नहीं किया गया तो आन्दोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परियोजना के मुआवजे को फर्जी तरीके से निकालने वाले तीन भूमाफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Back to top button