JharkhandLead NewsNEWSRanchi

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परियोजना के मुआवजे को फर्जी तरीके से निकालने वाले तीन भूमाफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: फर्जी तरीके से कागजात बनाकर मुआवजा की राशि हड़पने वाले राजकुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार व मुकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है. प्राथमिकी रांची जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंजना दास द्वारा दिये गये आवेदन के बाद कोतवाली में करायी गयी है. उक्त तीनों ने हेथु मौजा के खाता नंबर-13 व प्लॉट नंबर-168 के 0.63 एकड़ जमीन का फर्जी कागजात बनाकर मुआवजे की राशि हड़प ली. यह मामला वर्ष 2008-09 का है. जानकारी के अनुसार राजकुमार श्रीवास्तव ने 2,54802.00 लाख, रविंद्र कुमार ने 15,28,813.00 लाख व मुकेश कुमार सिन्हा ने 14,35,386.00 लाख रु मुआवजा राशि निकाल चुके हैं.

क्या है पूरा मामला

वर्ष 2008-09 में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने परियोजना के लिए हेथु गांव की जमीन का अधिग्रहण किया था. यह जमीन भुवनेश्वर साहु की थी. भुवनेश्वर साहु को 0.2510 एकड़ भूमि का मुआवजा 21,31,847 रु का भुगतान कर दिया गया. लेकिन, वो केवल कागज पर ही भुगतान हो गया. जब पूरे मामले की जांच की गयी तो पता चला कि मुआवजा जमीन के असली मालिक तक पहुंचा ही नहीं. कुछ लोगों ने गलत तरीके से कागजात बनाकर मुआवजे की राशि निकाल ली.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट में साहिबगंज में पत्थर कारोबारी और ईडी के गवाह प्रकाश चंद्र यादव उर्फ मुंगेरी यादव के मामले में राज्य सरकार ने दाखिल किया जवाब 

Related Articles

Back to top button