Bokaro

बोकारो में लगातार हो रही बारिश से जलाशय लबालब, खोले गए तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट

Bermo: बेरमो में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर में वृद्धि होने से डैम पर अतिरिक्त दबाव आ गया है. इस स्थिति को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की सहमति से सोमवार को डैम के आठ रेडियल गेट खोल दिए गए. तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया है जिससे कारण डैम के आठ गेट खोलने का निर्णय लिया गया. इन गेटों से लगभग 19,700 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. डैम का जलस्तर 849.80 फीट तक पहुंच गया था.अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था. साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सचेत कर दिया गया है कि वे नदी तट के पास न जाएं और किनारों में रहने वाले लोगों को भी किनारे खाली करने को कहा गया है. इसके पूर्व 2 अगस्त 2024 को तेनुघाट डैम के नौ फाटक खोले गये थे.उस समय डैम में पानी 862 फीट एकाएक बढ़ गया था. झारखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट डैम के जल स्तर में हो रही वृद्धि की वजह से डैम के आठ रेडियल फाटक को खोला गया है.

Related Articles

Back to top button