
Patna: बिहार के बड़े होटल में एक मौर्या के मालिक पर ED ने कार्रवाई की है. होटल मोर्या के मालिक एस पी सिन्हा के आवास और अन्य ठिकाने पर ईडी की रेड चल रही है. टीम शनिवार देर शाम प्रयागराज (इलाहाबाद) से पटना पहुंची. इसके बाद एस पी सिन्हा और उनके CA के आवास पर पहुंची. सूत्रों की मानें तो एक अन्य टीम दोनों के दफ्तर में भी पहुंची और जांच कर रही है. टीम के कुछ मेंबर होटल मौर्या, SP सिन्हा के आरा गार्डेन स्थित आवास और रुकनपुरा में एक अन्य ठिकाने पर दबिश दी है. सभी स्थानों पर तमाम कागजातों को खंगाला गया है. सूत्रों की मानें तो SP सिन्हा पटना में लगातार नहीं रहते है.
इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ में बोले प्रधानमंत्री मोदी- भारत के उभार में नारी शक्ति अहम
मौर्या होटल भी पहुंची है एक टीम
इधर, शनिवार शाम से शुरू हुई छापेमारी रविवार सुबह तक जारी है. ED के अधिकारी मौर्या होटल में होने वाली बुकिंग और अन्य गतिविधियों की जांच कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में ED के अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं. सूत्रों की मानें तो यूपी के किसी घोटाले या धांधली के मामले की जांच करने के लिए ED की टीम ने SP सिन्हा के ठिकानों पर दबिश दी है.




