Court NewsJharkhandKhas-KhabarNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

वकील राजीव कुमार के मामले में ईडी को जवाब दाखिल करने का मिला समय,30 तक बढ़ी हिरासत अवधि

Ranchi: कोलकाता में 50 लाख के साथ पकड़े गए अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से ईडी कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी. वहीं ईडी कोर्ट में राजीव कुमार की पेशी हुई,कोर्ट ने राजीव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है. पूर्व में कोर्ट ने 16 सितंबर तक उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई थी. शुक्रवार को ईडी कोर्ट में राजीव कुमार की पेशी हुई. पेशी के बाद राजीव कुमार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया. इससे पहले ईडी राजीव कुमार को कोलकाता से लेकर रांची आई थी.  बता दे कि पिछले दिनों कोलकाता के निचली अदालत से राजीव कुमार को जमानत मिली थी।
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद के पासपोर्ट रिलीज करने संबंधी मामले में सुनवाई पूरी,जानिए कब आएगा फैसला ?

31 जुलाई से जेल में बंद हैं राजीव कुमार

आपको बता दें कि कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट में अवस्थित व्यावसायिक परिसर से बीते 31 जुलाई की रात को 50 लाख नकद के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था. उसके बाद से ही वह कोलकाता की जेल में थे. राजीव कुमार पर एक व्यवसाई से पीआईएल से उनका नाम हटाने की एवज में 50 लाख रुपए लेने का आरोप है. पैसे के साथ गिरफ्तार होने के बाद ईडी ने भी अलग से मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है और पिछले महीने ईडी ने राजीव कुमार को 12 दिनों की रिमांड पर भी लिया था.

Related Articles

Back to top button