JharkhandLead News

पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi: पेंशनर्स एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोयंबटूर में हुई. इसकी अध्यएक्षता महाराष्ट्र के डीके रहाटे ने की. बैठक में झारखंड सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, असम के प्रतिनिधि‍ शामिल हुए. चर्चा में भाग लेते हुए झारखंड के एमजेड खान ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद पोस्टल पेंशनर्स का प्रोविजनल पेंशन के भुगतान पर असंवैधानिक तरीके से 8 से 10 महीने तक रोक लगाई जाती है. केंद्रीय पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम का एक साल तक भुगतान नहीं किया जा रहा है.

बैठक में इसके अलावा वर्ष, 1996 से पोस्टमैन के बढ़े हुए वेतन का भुगतान नहीं कि‍या जाने, पोस्टल सर्किल में पोस्टल पेंशनर्स के रूल 9 के मामलों का वर्षों से लंबित रहने आदि मुद्दों को कार्यकारिणी में उठाया. बैठक में चिंता जतायी गई कि ऐसी गड़बड़ी किसी अन्यं सर्किल में नहीं है. बैठक में संगठनात्मक समीक्षा की गयी. चर्चा में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, असम, दिल्ली के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Related Articles

Back to top button