
Ranchi: ईडी ने मेकॉन लिमिटेड के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक उपेंद्र नाथ मंडल और उनकी पत्नी सुप्रीति मंडल की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया है. ईडी ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत मेकॉन के मेटलर्जिकल विंग के पूर्व सीनियर मैनेजर उपेंद्र नाथ मंडल, मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स रांची के प्रोपराइटर अजय जालान और मेसर्स शिव मशीन टूल्स चेन्नई के प्रोपराइटर हितेश वी. शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
आरोप है कि उपेंद्र नाथ मंडल ने आपराधिक साजिश के तहत मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स रांची और मेसर्स शिव मशीन टूल्स चेन्नई के साथ मिलकर दोनों सहयोगियों से 1.65 करोड़ रुपये की रिश्वत ली. ईडी ने यह प्राथमिकी सीबीआई रांची की ओर से 27 नवंबर 2020 को दाखिल चार्जशीट के आधार पर दर्ज की गई थी.
इसे भी पढ़ें:Panchayat Election : अब बुंडू में नहीं होगी मतगणना, जानें-अनुमंडल के लिए कहां होगी मतगणना व कहां बनेगा स्ट्रॉग रूम




