
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के प्राचार्य संदीप राय (45) का बुधवार की सुबह स्कूल आने के क्रम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
उनके निधन की सूचना से चाकुलिया में शोक की लहर दौड़ गई. प्रिंसिपल के देहांत की सूचना से विद्यालय परिसर में भी शोक की लहर है. विदित हो कि संदीप राय पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से रोजाना विद्यालय आना-जाना करते थे. वे रोजाना की तरह बुधवार की सुबह भी वे अपने घर से विद्यालय आने के लिए निकले थे. लेकिन खड़गपुर स्टेशन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई.
प्रिंसिपल के निधन की सूचना पाकर विद्यालय के सभी शिक्षक और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय में मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की. साथ ही विद्यालय में छुट्टी दे दी गई. मालूम हो कि प्रिंसिपल संदीप राय काफी मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे.
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Anti Encroachment Drive: कदमा में चला बुलडोजर, मरीन ड्राइव के किनारे अवैध निर्माण ध्वस्त




