Crime NewsJharkhandRanchi

करम टोली में एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या, दो गिरफ्तार

Ranchi:  लालपुर थाना क्षेत्र स्थित करम टोली में एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी.  मृतक की पहचान सोनू टोप्पो के रूप में हुई है. एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लालपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

शव मिलने के कुछ ही घंटों बाद रांची पुलिस ने हत्याकांड खुलासा किया है. सुमेश लकड़ा और आशीष टोप्पो नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में दोनों युवकों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

6 डिसमिल जमीन को लेकर मृतक के साथ चल रहा था आरोपी का विवाद

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि आरोपी का मृतक के साथ पिछले कुछ वर्षों से करम टोली स्थित 6 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- जानिये मुकेश अंबानी व रिलायंस ने क्या गड़बड़ी की जिसकी वजह से ठोका गया 40 करोड़ का जुर्माना

 

Related Articles

Back to top button