JharkhandLead NewsRanchi

Panchayat Election : अब बुंडू में नहीं होगी मतगणना, जानें-अनुमंडल के लिए कहां होगी मतगणना व कहां बनेगा स्ट्रॉग रूम

Ranchi : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कि पहले चरण का मतदान 14 मई को होना है. पहले चरण में बुंडू अनुमंडल के चार प्रखंड तमाड़, बुंडू, राहे और सोनाहातू की 57 पंचायतों में चुनाव होंगे. जिसमें 7 जिला परिषद, 65 पंचायत समिति सदस्य, 57 मुखिया और 648 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है. चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी मोरहाबादी से जाएगी. मगर अब स्ट्रांग रूम बुंडू में नहीं बनाया जाएगा और ना ही यहां मतगणना होगी. दरअसल प्रथम चरण चुनाव के दौरान बालिका उच्च विद्यालय बुंडू में स्ट्रांग रूम बनाने और मतगणना किया जाना था. मंगलवार को डीसी छवि रंजन ने करीब 3 घंटे बुंडू अनुमंडल की जमीनी हकीकत का जायजा लिया था. जिसके बाद यह तय हो गया कि पोलिंग पार्टी को भेजने से लेकर मतगणना का कार्य रांची शहर में ही किया जाएगा.

पोलिंग टीम को मेडिसिन किट, ओआरएस दिया जाएगा

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव कराने के लिए जाने वाली पोलिंग टीम को मेडिकल किट के अलावा ओआरएस भी दें.

5 बूथ का सेक्टर बनाने का निर्देश

प्रथम चरण के लिए सेक्टर निर्माण को लेकर डीसी ने कहा इस बात का ध्यान रखें कि 5 बूथ से ज्यादा के सेक्टर ना बनाएं. उन्होंने कहा कि इससे अधिक बूथ रखने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी बूथ कवर बेहतर तरीके से नहीं कर पाएंगे.

Related Articles

Back to top button