BiharCrime News

बिहार : सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मिली सफलता, नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक बरामद

Jamui : जिले में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गये सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया. एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि जमुई पुलिस और RPF 215 बटालियन ने नक्सल रोधी अभियान बी लेवल ऑपरेशन के तहत बरहट थाना के चोरमारा के जंगली इलाको में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जमुई पुलिस एसटीएफ और 215 बटालियन ने चोरमार गांव के पूर्व दिशा के रतोम पहाड़ के जंगली इलाके में नक्सलियों के द्वारा छुपाये गये इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर 179 पीस, इंसास एलएमजी मैगजीन 10, इंसास 1, नक्सल पोशाक, दैनिक उपयोग की सामग्री, नक्सल साहित्य, नक्सल लेटर सहित 1000 लीटर पानी टंकी भी बरामद की.

इसे भी पढ़ें:Panchayat Election : अब बुंडू में नहीं होगी मतगणना, जानें-अनुमंडल के लिए कहां होगी मतगणना व कहां बनेगा स्ट्रॉग रूम

जमुई एसपी ने बताया कि पूर्वोत्तर बिहार और झारखंड के स्पेशल एरिया कमेटी माओवादी नेता प्रवेश दा, उर्फ अनुज,बालेश्वर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा के साथ अन्य नक्सली के द्वारा जमुई क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को देने के फिराक में था. जिसे जमुई पुलिस ने विफल कर दिया.

जमुई पुलिस और सीआरपीएफ 215 बटालियन ने आप्स पालन के तहत बरहट के जंगलों में हाईड आउट का उद्भेदन कर भारी मात्रा में नक्सलियों के उपयोग आने वाले समान को बरामद किया.

इसे भी पढ़ें:सियासत झारखंड की : राज्यपाल और चुनाव आयोग पर टिकी निगाहें

Related Articles

Back to top button