BiharLead NewsNational

आईएनएस रणवीर में शहीद होने वालों में एक सारण के अरविंद सिंह भी, गांव में पसरा मातम

Saran: मुंबई में भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत INS रणवीर पर हुए धमाके में बिहार के अरविंद कुमार सिंह शहीद हो गए. अरविन्द के मढौरा (गौरा ओपी) के सिसवां गांव में शहादत की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया. शहीद की पत्नी और बच्चे पटना एयरपोर्ट पर आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : कोविड वैक्सीनेशन के रेड जोन में अब भी झारखंड के 14 जिले, 50 प्रतिशत से भी कम लोगों ने लिया सेकंड डोज

गौरतलब है, मंगलवार को मुंबई में युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट हुआ था. इसमें भारतीय नौसेना के तीन नौसैनिक शहीद हो गए, जबकि 11 घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, INS रणवीर युद्धाभ्यास के बाद पूर्वी बेसपोर्ट पर लौट रहा था. इसी दौरान ब्लास्ट हुआ.

19 साल से भारतीय नौसेना में थे कार्यरत

सिसवा रसूलपुर निवासी महात्मा सिंह के बड़े बेटे अरविन्द कुमार सिंह 2003 में इंडियन नेवी में भर्ती हुए थे. 2007 में उनकी शादी नीलू सिंह से हुई थी. उन्हें एक लड़का दिव्यांक कुमार (7) और दो लड़की दीपिका कुमारी 10 वर्ष, मोनाली कुमारी 5 वर्ष है. जो उनके साथ ही रहते हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग विशाखापत्तनम में थी और वह मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत पर युद्धाभ्यास के लिए गए थे. जहां युद्धाभ्यास से लौटते वक्त उसमें ब्लास्ट हो गया.

इसे भी पढ़ें : नालंदा में शराब पार्टी करते बिजली विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

अरविन्द सिंह पिछले महीने 7 दिसम्बर को पंचायत चुनाव के समय अपने घर आए थे. 8 दिसम्बर को चुनाव में वोट डालने के साथ ही 11 दिसम्बर को हुए चुनावी नतीजे में उनके चचेरे भाई पन्नालाल सिंह की जीत हुई. जीत के बाद वो 12 दिसम्बर को वापस अपने ड्यूटी पर लौट गए थे.

Related Articles

Back to top button