JamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं होगी आनलाइन

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों समेत उनके माता-पिता के लिए राहत की खबर आई है. शुक्रवार को रांची में आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ रांची, सरायकेला, बोकारो, देवघर, चतरा, सिमडेगा जिलों में अंदर कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की आफलाइन परीक्षा लेने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है. इसकी सूचना उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी.

छात्रों के बीच बना था टेंशन का महौल
लौहनगरी में लगातार पिछले एक सप्ताह से स्कूल के प्रिंसपल को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र छात्रओं के माता-पिता संपर्क में थे. एक स्कूल के अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और प्रर्चाय के बीच लगातार इस बात को लेकर बैठक चल रही थी कि अगर परीक्षाएं आफलाइन लेनी पड़ी तो क्या-क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है. इस के साथ ही लगातार माता-पिता के फोन काॅल आ रहे थे कि परीक्षाएं किस मोड पर होगी. आखिरकार अब मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद स्पष्ट हो ही गया कि परीक्षाएं आनलाइन होगीं.

ये भी पढ़ें- Education Update : दो साल के कोर्स में मिलेगी एक साथ डबल मास्टर डिग्री, जानि‍ए कब से शुरू होगा सत्र, क‍ितनी लगेगी फीस

 

Related Articles

Back to top button