Bokaro

बेरमो की खबरें: डीवीसी सीएसआर ग्राम सलाहकार समिति की बैठक में प्रतिनिधियों ने जतायी नाराजगी, केंद्रीय विद्यालय में विश्व चिंतन दिवस का आयोजन

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की हुई बैठक, केंद्रीय विद्यालय में विश्व चिंतन दिवस का आयोजन

Bermo: कोनार डैम में गुरुवार को डीवीसी सीएसआर कार्यालय परिसर में सीएसआर की ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक बीजी होलकर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीएसआर के कार्यपालक सुनील कुमार ने कोनार डैम की सलाहकार समिति के सदस्यों का स्वागत किया और बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से अपने सुझाव को वरीयता के आधार पर देने को कहा. डीवीसी सिविल के प्रबंधक पवन कुमार ने ढ़ांचागत विकास की प्रगति पर अपनी रिपोर्ट बैठक में पेश की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सीएसआर मद से दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के विकास की योजनाओं पर चर्चा की गई.साथ ही वित्तीय वर्ष 23-24 के कार्यों की समीक्षा भी की गई. बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधियों ने डीवीसी के सीएसआर की कम बजट को लेकर अपनी तीखी नाराजगी जताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की. प्रतिनिधियों ने विगत् वित्तीय वर्ष के सुझाव को लागू करने के लिए डीवीसी को धन्यवाद दिया. विदित हो कि विगत् वर्ष सिलाई और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर को खोलने का आग्रह किया गया था,ताकि ग्रामीण महिलाएं अपने गांव में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें.उसी के तहत चेलियाटांड़ और नवाटांड़ में कंप्यूटर सेंटर खोला गया था,जो कि सीएसआर कोनार कार्यालय में चलाया जा रहा है.

बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष

देश की एक राजनीतिक पार्टी तेली समाज को बंधुआ वोटर समझती है-सुनील साव

बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक बैठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बोकारो जिला संरक्षक भुवनेश्वर प्रसाद साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिवेश में तेली समाज को एकजुट एवं जागरुक करने के लिए लगातार प्रयास जारी है. कहा कि देश एवं राज्य की हुकूमत सिर्फ तेली समाज को वोट बैंक बनाकर रख छोड़ा है. इसका प्रमुख कारण तेली समाज में एकजुटता, जागरुकता और राजनीतिक चेतना का घोर अभाव है. उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि देश की एक राजनीतिक पार्टी तेली समाज को अपना बंधुआ वोटर समझती है.

योधन नायक बनाए गए जिला अध्यक्ष

बैठक में सर्व सम्मति से बोकारो थर्मल निवासी योधन नायक को महासंगठन के बोकारो जिला का अध्यक्ष बनाया गया. जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को मुख्य रूप से भुवनेश्वर प्रसाद साव,अशोक कुमार साव,महादेव साव,जानकी साव,दिनेश्वर नायक,बिनोद कुमार साव,विकास कुमार साव,राजेश साव,सुदामा कुमार साव,विष्णु साव इत्यादि मौजूद थे.

स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मौजूद प्राचार्य, शिक्षक एवं बच्चे

केंद्रीय विद्यालय में विश्व चिंतन दिवस का आयोजन

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को विश्व चिंतन दिवस का आयोजन किया गया. स्कूल के प्राचार्य डॉ बीआर डे ने दीप प्रज्ज्वलित तथा लॉर्ड बैडेन पॉवेल की चित्र पर माल्यार्पण कर कर्यक्रम का उदघाटन किया.तत्पश्चात् सर्व धर्म प्रार्थना में प्राचार्य,स्कूल के स्काउट एंड गाइड के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए.प्राचार्य ने स्काउट एंड गाइड को संबोधित करते हुए लॉर्ड पॉवेल के जीवन पर प्रकाश डाला,तथा उनके संघर्ष को याद कर,स्कूली बच्चों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया. साथ ही विश्व चिंतन दिवस के महत्व व उपयोगिता पर विचार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों के महत्व एवं लाभ पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने स्काउट एंड गाइड के प्रयासों को सराहा व उन्हें अच्छा नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि ऐसे कार्यक्रम से सांप्रदायिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है. कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकायें मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button