ChaibasaJharkhandLead News

चाईबासा में सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकर किये ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद

Ranchi : चाईबासा में सुरक्षा बलों ने सर्च के दौरान तीन नक्सली बंकर को ध्वस्त किया है. वहीं भारी मात्रा में विस्फोटक समेत दैनिक उपयोग में आनेवाले सामान बरामद किये हैं. भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस व केंद्रीय बलों का एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईबा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान मंगलवार को गोईलकेरा-टोन्टो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल से नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-340 पीस एवं इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-10 पीस बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. साथ ही टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम रेरदाकोचा, दिरिबुरी तथा राजाबासा के समीप जंगली क्षेत्र से तीन नक्सल बंकर से सामान बरामद किये गये. सुरक्षाबलों ने 340 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 वॉकी-टॉकी सेट, 1पिस्टन रॉड (एसएलआर) के साथ रिकॉइल स्प्रिंग, 1 गोला-बारूद पाउच (कोबरा पैटर्न), 4 नक्सलियों की नोटबुक, 1 पीएलजीए कपनी ट्रिल बुक, 1 मार्कस लेनिन-मॉइजम बुक, 15 युद्ध कला युद्ध क्राफ्ट बुक, 1 कानू चटर्जी की जीवनी, 1 किंडल बुक रीडर, 1 कलाई घड़ी, 1 लेंस क्लीनर, 3 स्विच, 1 वायर कटर, 1 एफएम रेडियो, 1 कैरी बैग और पॉलीथीन शीट, 1 झारखंड वॉयस बुक, 1 राजनीति कार्यक्रम, 2 पेंसिल सेल, 1 स्मॉल बैग, 5 एलईडी लाइट्स, 1 वाटर केन, 1 चाणक्य नीति संग्रह बुक, युग पुरुष चाणक्य नीति बुक, 2 प्रेगा न्यूज, 50 किग्रा चना, 30 किग्रा मटर-30, 20 किग्रा नमक, 1 चारकोल, 30 पैकेट मसाला, 60 पैकेट चाय, 20 पैकेट अचार मसाला, 8 नोटबुक, 20 पैकेट चिकन मसाला, 1 किग्रा कील, 1 तिरपाल-09’X 12′ 10 पैकेट तेजपत्ता, विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों ओर अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया है. इलाके में सुरक्षाबलों की सर्च ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ें – भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान, मांगा समर्थन

Related Articles

Back to top button