
Dumka: जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है युवती के दोस्त और उसके दोस्तों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकली थी पीड़िता
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती 24 मार्च को अपनी दो महिला मित्र के साथ स्कूटी से दुमका शहर के शिव पहाड़ चौक से घर के लिए निकली.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown21 : कोरोना से पस्त इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत, #1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान
निकलने से पहले उसने फोन पर इसकी जानकारी अपने नाना को दी. महिला मित्रों ने युवती को रास्ते में एक मोड़ पर उतार दिया और वे दोनों पाकुड़ चली गयीं.
युवती के साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता ने शाम होने के कारण अपने दोस्त विक्की हांसदा को फोन कर बुलाया. विक्की अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से पीड़िता के पास आया. इसके बाद तीनों सवार होकर चल दिये.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक सुनसान जगह पर उनलोगों ने बाइक रोकी. इस बारे में जब पूछा तो विक्की ने समझाया कि अभी चेकिंग चल रहा है. इसके बाद एक जगह बाइक रोक दी और कहीं चला गया.
उसका दोस्त साथ में रहा जो लगातार मोबाइल पर कहीं बात करता रहा. बात करते-करते कुछ देर के बाद वह भी चला गया. इसके बाद दोनों आये और जबरदस्ती दुष्कर्म किया.
इसके अलावा नकाबपोश आठ युवकों ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद सभी छोड़ कर चले गये. घटना के अगले दिन सुबह किसी तरह मुख्य सड़क पर आयी तो गांववालों को घटना की सूचना दी. फिर गांव के लोगों के द्वारा पीड़िता के घरवालों को इसकी जानकारी दी गयी.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown21 : रांची जिला प्रशासन की बड़ी पहल, घर बैठे करायें गैस बुकिंग, 3 दिनों में मिलेगी होम डिलीवरी
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है पुलिस
इस मामले गोपीकांदर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.
इस मामले में लड़की के दोस्त विक्की को मुख्य आरोपी बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी हुई है. जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी का पीएम को पत्र, ‘NYAY’ योजना लागू करने की दी सलाह



