
Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य विजय सिंह सामाड ने कहा है कि बिजली विभाग सहायक अभियंता अवर प्रमंडल चक्रधरपुर को एक पत्र लिखा एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता को भी प्रतिलिपि दिया। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के ग्राम माईलपीढ़ महतो टोला के सामने ग्याहर हजार तार गिर जाने के करण पिछले एक सप्ताह से दर्जनों गांव अंधेरे पर रहने पर मजबूर है ग्रामीण के द्वारा तार गिरने का इसका सूचना लाइनमैन को दिया गया परंतु लाइनमैन ने कहा एक हजार रुपए दीजिएगा तो लाईन ठीक करने आएंगे नहीं तो लाइन ठीक करने नहीं आएंगे। इस लिए ग्रामीणों काफी आक्रोशित है अतः आप निवेदन यह है कि ग्रामीणों की समस्या पर अविलंब संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराने का कृपा करें। अन्यथा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह का बयान- केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी




