
Ranchi: झारखंड राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू की संभावना को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित निजी विद्यालयों में केजी से 5 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 तक संचालित की जाएगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवम अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नही होगी. लेकिन मध्यान भोजन का संचालन जारी रहेगा.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के आदेश के बाद सभी विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव का निर्देश… pic.twitter.com/1G4h78fOJI
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) April 18, 2023
इस अवधि में बच्चों के पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए उचित आदेश जारी किया जाएगा. यह आदेश 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रभावी है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.




