
Ranchi : राजधानी के हिंदपीड़ी इलाके में बुधवार दोपहर पांच साल की एक बच्ची खुले नाले में गिर गयी. बाद में बच्ची का शव 3 किमी दूर चुटिया शमशान घाट के पास स्वर्णरेखा नदी से बरामद हुआ. यह घटना वार्ड 23 स्थित हिंदपीड़ी के नाला रोड की है. बच्ची का नाम फलक बताया गया है. हालांकि हादसे की सूचना के बाद मौके पर प्रशासन के कर्मचारी क्रशर मशीन के साथ पहुंची थी. काफी देर बाद बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला. बाद में बच्ची का शव चुटिया श्मशान घाट के पास बरामद हुआ. आनन-फानन में बच्ची को गुरुनानक स्कूल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
देखें वीडियो-
इसे भी पढ़ें – ढुल्लू महतो के आगे क्यों मजबूर है बहुमत वाली रघुवर सरकार
रांची नगर निगम की लापरवाही आयी सामने
इलाका में खुला नाला होने के कारण एक बार फिर रांची नगर निगम और स्थानीय पार्षद की लापरवाही सामने आयी है. बरसात को देखते हुए निगम को तत्काल ही सभी नालों को बंद कराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इस संदर्भ में स्थानीय पार्षद से भी जानकारी लेने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि गत वर्ष वहां के नाले के निर्माण के लिए राशि जारी की गयी थी. किस कारण से नाला खुला छोड़ा गया है, फाइल मंगा कर देखेंगे कि पार्षद ने काम कराया है कि नहीं. उसके बाद भी वे कुछ कह पायेंगे.
इसे भी पढ़ें – एडीजी रेजी डुंगडुंग ने दिया वीआरएस का आवेदन, राजनीति में जाने के कयास
तेज बहाव से बही बच्ची
बताया जा रहा है कि बच्ची जहां गिरी, वह नाला तकरीबन 3-4 फीट गहरा था और बारिश के चलते पानी का बहाव भी तेज था. जिसके कारण बच्ची नाले से बहते हुए स्वर्णरेखा नदी तक जा पहुंची. हालांकि स्थानीय लोगों ने बच्ची को खोजने के लिए काफी प्रयास किया. लेकिन तबतक बच्ची बह कर काफी दूर जा चुकी थी. बाद में बच्ची के मिले शव को स्टेशन रोड स्थित गुरुनानन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी केंद्रों के 15 लाख लाभुकों को रेडी टू इट मिलने पर सस्पेंस, अगस्त में खत्म हो रहा टेंडर



